फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महर्षि वाल्मीकि रामायण कथा 21 से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-7 में 21 से 27 अक्तूबर तक श्रीमद् वाल्मीकीय रामायण कथा का आयोजन किया जाएगा। श्री हरिहर सेवा समिति की ओर से आयोजित कथा में महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती जी महाराज रामायण के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करेंगे। समिति के अध्यक्ष राम किशोर मिश्रा ने बताया कि शहर में पहली बार महर्षि वाल्मीकि रामायण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ 21 अक्तूबर को शोभायात्रा और रामायण कथा के साथ होगा। 22 को लव-कुश का रामायण गान और ऋष्यशृंग का शांता के साथ विवाह प्रसंग सुनाया जाएगा। 23 को श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जबकि 24 को गंगा अवतरण, समुद्र मंथन और श्रीराम विवाह के प्रसंग सुनाए जाएंगे। 25 को वन गमन और भरत चरित्र तथा 26 को सीता हरण और श्रीहनुमान चरित्र का वर्णन किया जाएगा। 27 अक्तूबर को रावण वध और श्रीराम राज्याभिषेक के साथ कथा का समापन होगा। इसी दिन शाम 6:30 बजे पूर्णाहुति और शाम सात बजे से भंडारे का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर तीन से शाम सात बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें