फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रैंप वॉक में सहेलियों ने बिखेरा जलवा

Sun, 27 Jul 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रैंप वॉक में सहेलियों ने बिखेरा जलवा
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विराज खंड स्थित होटल में शनिवार को हरियाली उत्सव सीजन-4 जोश मोर में महिलाओं ने गीत, नृत्य रैंप वॉक आदि कलाओं में अपना जलवा बिखेरा। साथ ही सावन की बरसे बदरिया गीत पर सहेलियां खूब झूमीं। यह आयोजन रेल विहार और नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से किया गया। नव अंशिका फाउंडेशन की अध्यक्ष नीशू त्यागी के संयोजन में कई प्रतियोगिताएं हुईं। नव अंशिका हरियाली क्वीन श्रुति और कृति मिश्रा चुनी गईं। विमला राव, आभा कुमार, गरिमा श्रीवास्तव, कनक, संगीता कुमार, नीरा लोहानी ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दीं। आभा कुमार, गरिमा श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, संस्था की उपाध्यक्ष नीरा लोहानी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें