लखनऊ। मानकनगर की आरडीएसओ कॉलोनी में सोमवार रात कुछ लोगों ने कार से घर जा रहे दो दास्तों की पिटाई कर दी। उनकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई है। स्लीपर ग्राउंड निवासी अभिषेक कुमार के मुताबिक वह आठ बजे आरडीएसओ कॉलोनी में मित्र अभिषेक सिंह के साथ चाय पी रहे था। इसी दौरान अचानक विक्की नाम का युवक दोस्तों के साथ पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। अभिषेक जाने लगे तो विक्की, अभिषेक यादव, हर्षित यादव, आकाश यादव, अंकुर सैनी, अर्पित यादव व अन्य ने उन्हें रोका और पीटने लगे। उनके परिचित नीरज और पंकज शर्मा बीच-बचाव के लिए आए तो उन पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।