लखनऊ। निजी कंपनी के ठेकेदार रहीमनगर निवासी शिवा द्विवेदी ने दोस्त शिवा मिश्रा व उसके तीन साथियों पर उनकी पिटाई कर 50 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। घटना 10 सितंबर की है। इंस्पेक्टर अलीगंज विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक केस दर्ज कर जांच की गई तो शिवा मिश्रा दोषी पाया गया। उसके खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई है। वहीं, पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने हल्की धारा में कार्रवाई की। (संवाद)