फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैंसर सर्जरी के बाद लिम्फेडेमा के इलाज के लिए शुरू हुई निशुल्क ओपीडी

विज्ञापन
कल्याण सिंह कैंसर संस्थान।
विज्ञापन
लखनऊ। कैंसर सर्जरी के बाद होने वाली गंभीर समस्या लिम्फेडेमा की समय पर पहचान, रोकथाम और उपचार के लिए कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में बुधवार से निशुल्क विशेष ओपीडी शुरू हो गई। सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग ने अस्तित्व फाउंडेशन के सहयोग से यह पहल की है। संस्थान निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने क्लीनिक का उद्घाटन किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय ने बताया कि जरूरतमंदों को निशुल्क प्रेशर स्टॉकिंग्स और ब्रेस्ट प्रोस्थेसिस भी उपलब्ध कराए जाएंगे। पहले ही दिन 30 लिम्फेडेमा पीड़ित स्तन कैंसर मरीजों का पंजीकरण कर उपचार शुरू किया गया। इस अवसर पर डॉ. सीमा सिंह, डॉ. प्रमोद गुप्ता, डॉ. अंकुर वर्मा, डॉ. दुर्गेश कुमार और डॉ. अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें