लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और पोंटी चड्ढा फाउंडेशन की ओर से रविवार
को नाका हिंडोला गुरुद्वारे में बधिर लोगों की जांच के लिए 26वां निशुल्क
जांच शिविर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर तारा संस्थान उदयपुर राजस्थान के
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र सारस्वत और डॉ. पवन ने 500 लोगों की आंखों
की जांच की।
वहीं, डॉ. दीपिका सच्चान और डॉ. इमरान अहमद सिद्दीकी ने कान
की समस्या से पीड़ित 600 लोगों का परीक्षण किया।
इस दौरान 110 मरीजों को
श्रवण यंत्र मुफ्त में बांटे गए।