लखनऊ। दुबग्गा स्थित वी हेल्प फाउंडेशन की ओर से संचालित झुग्गी पाठशाला में सोमवार को निशुल्क स्कूल ड्रेस, बैग व अन्य सामग्रियां वितरित की गईं। मुख्य अतिथि पूर्व डीआईजी उदय प्रताप एवं पूर्व अपर पुलिस महानिदेशक रामेश्वर दयाल ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया। संस्था के संस्थापक नावेद अहमद ने कहा हमारा उद्देश्य हर अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक शिक्षा पहुंचाना है। बताया कि पिछले तीन वर्षों से बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है।