फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खाते से जालसाजों ने 8.14 लाख रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग के आनंद नगर निवासी प्रेम नारायण पाण्डेय के खाते से जालसाजों ने रुपये निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार उनके बैंक ऑफ बड़ौदा पटेल नगर शाखा के खाते से यूपीआई के माध्यम से 12 से 30 अक्तूबर तक कई बार में 8 लाख 14 हजार 625 रुपये निकाले गए। उनके पास न ही इसका कोई मेसेज और न ही ओटीपी आया। एक दिसंबर को जब उन्होंने बैंक पहुंचकर पासबुक की इंट्री कराई तो खाते से रकम निकलने का पता चला। पीड़ित ने आलमबाग थाने में लिखित शिकायत की है। इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें