फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जालसाजों ने चार को लगाई पांच लाख की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने चार लोगों को करीब पांच लाख रुपये की चपत लगा दी। कैंट स्थित गन फैक्टरी एरिया निवासी सैन्यकर्मी उपेंद्र कुमार की पत्नी आरती ने एक जून को फ्लिपकार्ट पर आर्डर किया था। उनके अकाउंट से 899 रुपये कट गए, लेकिन सामान बुक नहीं हुआ। इसकी शिकायत करने के लिए उन्होंने इंटरनेट से कस्टमर केयर नंबर निकाला कर कॉल किया। फोन उठाने वाले ने रुपये वापस लौटाने के लिए एक लिंक डाउनलोड करवाया और आरती के खाते से करीब 95 हजार रुपये निकल गए। इसी तरह कृष्णानगर के विजयनगर निवासी जगन्नाथ तिवारी को निवेश पर रुपये दोगुने होने करने का झांसा देकर जालसाज ने 18 हजार रुपये ठग लिए। कृष्णानगर गीतापल्ली निवासी त्रिवेणी प्रसाद वर्मा से केवाईसी अपडेट करने के नाम पर रिमोट एक्सेस एप डाउनलोड कराकर 3.82 लाख की चपत लगा दी गई। पीजीआई के एल्डिको उद्यान निवासी दीपक कुमार दीक्षित से 92 हजार की ठगी की गई। पीड़ितों ने कैंट, कृष्णानगर व पीजीआई थाने में ठगी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें