फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फर्म संचालक से 93 करोड़ हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्त में आया ठगी का आरोपी। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
पिसेसिया पावर ट्रांसमिशन फर्म के संचालक से धोखाधड़ी कर 93 करोड़ हड़पने के मामले में एक आरोपी को विभूतिखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के साकेत इलाके से दबोचा।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राम सिंह के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी दिल्ली के साकेत का कवि नेहरा है। उसके खिलाफ विपुलखंड-एक निवासी प्रशांत सिंह ने 21 नवंबर को केस दर्ज कराया था।
प्रशांत ने बताया कि 2020 में उसकी पिसेसिया पॉवर ट्रांसमिशन फर्म ने तुर्की स्थित सेवरॉनिक इलेक्ट्रानिक के साथ ज्वाइंट वेंचर करते हुए नई फर्म बनाई थी।
इसका नाम पिसेसिया सेवरॉनिक जेवी एलएलपी रखा था। नई फर्म पर कोंकण रेलवे में टेंडर हासिल किया।
समझौते के अनुसार, 51 प्रतिशत प्रशांत सिंह और 49 प्रतिशत सेवरॉनिक इलेक्ट्रानिक की हिस्सेदारी थी। सेवरॉनिक की तरफ से कवि नेहरा को साइनिंग अथॉरिटी बनाया गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रशांत के पूर्व साझीदार विवेक यादव व कवि नेहरा ने कागजों में हेरफेर कर बैंक में जमा 93 करोड़ का भुगतान ले लिया। इसमें एक निजी बैंक के कर्मचारी ने मदद की थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, विवेक सहित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें