फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: करोड़ों की ठगी में मसायर कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- निवेश पर धन दोगुना करने का लालच देकर की थी ठगी
विज्ञापन

- कंपनी से जुड़े पांच लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। मसायर कंपनी के डायरेक्टर आशुतोष कुमार त्रिपाठी को गोमतीनगर पुलिस ने रविवार को सहारा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। निवेश पर धन दोगुना करने का लालच देकर जालसाज करोड़ों की ठगी कर चुका है। कंपनी के पांच लोगों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जा चुकी है।
विज्ञापन

एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि कुशीनगर निवासी आशुतोष कुमार त्रिपाठी लंबे समय से फरार था। आशुतोष ने कुछ साल पहले मसायर ग्रुप ऑफ कंपनी बनाई थी। इसमें निवेश के नाम पर लोगों को धन दोगुना करने का लालच दिया जाता था। करोड़ों रुपये जमा होने के बाद कंपनी बंद कर आरोपी फरार हो गए थे। अब तक कंपनी के खिलाफ गोमतीनगर थाने में 32 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। उनके अनुसार, कंपनी से जुडे गोंडा निवासी धर्मेंद्र प्रजापति, देवरिया निवासी रतन चंद्र, इंदिरानगर निवासी राकेश गुप्ता, अंबेडकरनगर निवासी जय प्रकाश और झारखंड निवासी अभिनव कुमार सिंह को एक अगस्त 2021 को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें