फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में नौकरी का झांसा देकर 2.17 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर 2.17 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन

कृष्णानगर थाने में संजय कुमार यादव ने बृज किशोर पांडेय पर पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर 2.17 लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की थी। जिसके बाद केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि संजय कुमार यादव आलमबाग के आजादनगर स्थित संजय गांधी मार्ग का रहने वाला है।
उसने अपने साढ़ू के बेटे पवन यादव को पुलिस में नौकरी दिलाने के लिए बृज किशोर पांडेय से संपर्क किया था।
बृज किशोर ने पुलिस भर्ती 2018 में पवन को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके लिए उसने 2.17 लाख रुपये का खर्च बताया था।
संजय ने रुपया दे दिया, लेकिन नौकरी नहीं मिली। उसने रुपया वापस करने के लिए बृजभूषण से संपर्क किया तो वह टालमटोल करने लगा।
बकौल संजय, 21 जुलाई को वह ऑटो से पॉलीटेक्निक से मुंशी पुलिया जा रहा था तभी बृज किशोर को एक टैंपो से उतरते देखकर रोक लिया।
उसने अपना रुपया वापस मांगा तो बृज किशोर ने साथ चलने को कहा। वह उसे लेकर इंदिरानगर चौराहे तक गया और इंतजार करने की बात कहते हुए ऑटो से नीचे उतरकर जाने लगा।
संजय उसके पीछे दौड़ा और पकड़कर शोर मचा दिया। इस बीच बृज किशोर उसे पीटकर भाग निकला।
संजय शिकायत लेकर थाना गया, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। बाद में उसने एसएसपी से शिकायत की तब केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें