फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आराधना इंटरप्राइजेज के मालिक ने आसाम के व्यापारी का हड़पा ८० लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
असम के कारोबारी का हड़पा 80 लाख, गंज के व्यापारी पर केस दर्ज
विज्ञापन

असम के सुपारी कारोबारी बिसु अली ने हजरतगंज स्थित आराधना इंटरप्राइजेज के मालिक पर 80 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
आरोप है कि 50 टन सुपारी मंगाकर भुगतान नहीं किया गया। तगादा करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
हजरतगंज प्रभारी निरीक्षक राधा रमण सिंह के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
असम के गोवालपारा के कृष्णाई निवासी सुपारी कारोबारी बिसु अली का आली इंटरप्राइजेज नाम से फर्म है।
बिसु के मुताबिक, अक्तूबर 2018 में सुपारी खरीद-फरोख्त के संबंध में हजरतगंज के कारोबारी व आराधना इंटरप्राइजेज के मालिक से बातचीत हुई।
आराधना इंटरप्राइजेज के मालिक ने 50 टन सुपारी का सौदा कर एडवांस में 35 लाख का भुगतान कर्नाटक बैंक के चेक के जरिए किया।
बाकी रकम माल आने के बाद देने को कहा। माल भेजने के बाद जब चेक बैंक में लगाया तो बाउंस हो गया। इस पर बिसु ने लखनऊ पहुंचकर आराधना इंटरप्राइजेज के मालिक से संपर्क किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें