फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्राम प्रधान व सचिव सहित चार पर धोखाधड़ी का केस

Mon, 14 Oct 2024 03:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। फर्जी तरीके से मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने और परिवार रजिस्टर में जालसाजी के साथ नाम दर्ज करने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर ग्राम प्रधान व दो सेक्रेटरी सहित चार के खिलाफ बछरावां कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन



बछरावां कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव की शिव देवी ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि उनका बेटे आशीष चौधरी की पिछले वर्ष बछरावां-रायबरेली रोड स्थित एक ढाबे के सामने सड़क हादसे में मौत हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम लखनऊ मेडिकल कॉलेज में हुआ और लखनऊ नगर निगम से मृत्यु प्रमाणपत्र भी जारी हुआ।

शिव देवी का कहना है कि इस मामले में स्वाति वर्मा पुत्री अमर सिंह निवासी हलोर थाना महराजगंज ने जालसाजी व धोखाधड़ी करते हुए खुद को जलालपुर गांव का निवासी साबित करने के उद्देश्य से ग्राम प्रधान द्वारा प्रमाणपत्र हासिल कर लिया। इसके बाद अवैध निवास प्रमाणपत्र के आधार पर उनको बिना सूचना दिए ही परिवार रजिस्टर में भी अपना नाम चढ़वा लिया। स्वाति वर्मा ने खंड विकास कार्यालय बछरावां से मृत्यु प्रमाणपत्र भी प्रार्थना पत्र देकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन


शिव देवी ने यह भी कहा है कि बिना किसी पड़ताल के बछरावां खंड विकास कार्यालय से बेटे का मृत्यु प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया गया। इससे पंचायत सेक्रेटरी की भूमिका भी संदिग्ध प्रतीत हो रही है। कोतवाली प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर स्वाति वर्मा के अलावा जलालपुर ग्राम पंचायत की प्रधान लखना कुमारी, पंचायत सेक्रेटरी जलालपुर संजू पटेल और कंन्नावां के पंचायत सेक्रेटरी आलोक कुमार शुक्ला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है। प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें