फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिसंबर तक चार ट्रेनें विस्तारित स्टेशनों तक चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलटीटी गोरखपुर, साबरमती गोरखपुर सहित चार ट्रेनें दिसंबर तक विस्तारित स्टेशनों तक चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर वाया ऐशबाग सुपरफास्ट एक्सप्रेस पांच दिसंबर तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुबह 5ः23 बजे चलकर अगले दिन गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, मऊ से होते हुए विस्तारित स्टेशन आजमगढ़ पर दोपहर सवा तीन बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 20104 छह दिसंबर तक विस्तारित स्टेशन आजमगढ़ से शाम 6ः50 बजे चलकर तीसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुबह 4ः35 बजे पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 19409 साबरमती-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस भी छह दिसंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार व शनिवार को साबरमती से सुबह 10ः35 बजे चलकर विस्तारित स्टेशन थावे रात 8ः30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन 19410 आठ दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार व शनिवार को विस्तारित स्टेशन थावे से रात एक बजे चलकर दूसरे दिन साबरमती सुबह 9ः55 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें