लखनऊ। नीट के अभ्यर्थियों के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन भी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। चारबाग स्टेशन पर चार ट्रेनें तैयार हैं, जो आवश्यकतानुसार चलाई जाएंगी। डिवीजनल ऑपरेटिंग विंग की ओर से आठ-आठ बोगियों की चार ट्रेनों को यार्ड में रखा गया है। रेलवे प्रशासन के मुताबिक इन ट्रेनों को 20 जून को चलाने की तैयारी है, लेकिन 19 को भी जरूरत पड़ने पर चलाई जा सकती हैं। ट्रेनों को प्रयागराज और वाराणसी रूट पर चलाया जा सकता है।