लखनऊ। साइबर जालसाजों ने चार लोगों के खातों से 3.39 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ितों ने गोमतीनगर, गुडंबा और आशियाना थाने में केस दर्ज कराया है। गोमतीनगर विस्तार स्थित सुलभ आवास योजना निवासी बुजुर्ग रामकुमार सोनी के मुताबिक तीन नवंबर को जालसाज ने उनके खाते से 1.98 लाख रुपये निकाल लिए। बलरामपुर निवासी सुहानी सलीम गुडंबा स्थित एक इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। साइबर जालसाज ने पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 30,814 रुपये ऐंठ लिए। वहीं आशियाना के सेक्टर-एच निवासी ललिता सचान के मुताबिक कुछ दिन पहले एक कॉल पर रिश्तेदार की तबीयत खराब होने की बात कहकर 65 हजार रुपये जमा करा लिए। इसके अलावा आशियाना के रुचिखंड निवासी बृजेश कुमार द्विवेदी के अनुसार जालसाज ने क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर बात की। एप डाउनलोड कराकर खाते से 45,450 रुपये निकाल लिए।