लखनऊ। राजधानी के विभिन्न इलाकों में शनिवार को कोरोना के चार नए मरीज मिले। सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि तेलीबाग निवासी 85 वर्ष के बुजुर्ग को तीन-चार दिनों से बुखार आ रहा था। सांस लेने में तकलीफ शुरू होने पर उन्होंने कोरोना की जांच कराई। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मोहनलालगंज से दो पुरुष संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक 38 व दूसरा 58 वर्ष का है। चौथा मरीज चौक निवासी 19 वर्षीय छात्र है। जनपद में अब तक कुल 66 मरीज मिले हैं। एक्टिव केसों की संख्या 35 है।