फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कॉलेज के पास घूम रहे चार शोहदे पकड़े

Sun, 28 Sep 2025 10:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। कॉलेज छूटने के समय बाहर मंडरा रहे चार शोहदों को महिला पुलिसकर्मियों ने शनिवार को पकड़ा। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिसकर्मियों को कॉलेज के आसपास निगरानी करने और शोहदों पर कार्रवाई का आदेश दिया गया है। शनिवार दोपहर कस्बा स्थित संत पीटर्स इंटर कॉलेज के पास आशियाना निवासी अभिषेक, शिवा राजपूत, निगोहां निवासी राम किशन और अर्चित को घूमते हुए महिला पुलिसकर्मियों ने पकड़ा। पूछताछ में चारों कॉलेज के बाहर घूमने का सही कारण नहीं बता सके। इस पर उन्हें थाने लाकर चारों के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें