फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद के चार नवमनोनीत सदस्यों ने ली शपथ

Thu, 16 Jul 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद के सभापति गणेश शंकर पांडेय ने बुधवार को विधान परिषद में नामित किए गए चार सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


विधान भवन के तिलक  हाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय खास तौर पर मौजूद रहे।

गौरतलब है कि विधान परिषद में नामित किए जाने वाले नौ सदस्यों में से चार के नामों को हाल ही में राज्यपाल राम नाईक ने मंजूरी दी थी।

इनमें श्री राम सिंह यादव, लीलावती कुशवाहा, रामवृक्ष सिंह यादव और जितेन्द्र यादव शामिल हैं।

शपथ ग्रहण के साथ ही ये चारों विधिवत उच्च सदन के सदस्य हो गए हैं। शपथ ग्रहण के मौके पर स्वास्थ मंत्री अहमद हसन, कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन, राजनैतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी समेत कई मंत्री और दोनों सदनों के सदस्य भी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें