लखनऊ। केजीएमयू के फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज के चार प्रोफेसरों को नेशनल डेंटल कमीशन की स्पेशियलिटी एडवाइजरी ग्रुप में शामिल किया गया है। यह समूह देशभर में डेंटल शिक्षा के नए पाठ्यक्रम तैयार करेगा। प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग के डॉ. उमा शंकर पाल, पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री के डॉ. विनय कुमार गुप्ता, पीडियाट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री की डॉ. ऋचा खन्ना और प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग के डॉ. पूरन चंद पैनल में हैं। नए पाठ्यक्रम में डिजिटल डेंटिस्ट्री, स्किल बेस्ड ट्रेनिंग, रिसर्च और मरीजों की बेहतर देखभाल पर विशेष जोर दिया जाएगा।