फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धर्म परिवर्तन के मामले में चार को जेल

Tue, 09 Jan 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना पुलिस ने सोमवार को धर्म परिवर्तन कराने वाले चार आरोपियों को जेल भेज दिया। खीरों थाना क्षेत्र के बेहटा सातनपुर गांव निवासी राम प्रकाश कोरी उर्फ डेनियल के घर नाबालिग बच्चों, महिलाओं व पुरुषों को एकत्रित कर ईसाई धर्म में परिवर्तन कराया जा रहा था।आरएसएस कार्यकर्ता पुष्पराज की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारकर बेहटा सातनपुर गांव निवासी राम प्रकाश कोरी के अलावा शंकरबक्स खेड़ा मजरे सगुनी निवासी प्रदीप कुमार, रामप्रकाश कोरी, उन्नाव जनपद के मौरावां थाना क्षेत्र के जय सिंह खेड़ा मजरे लोटना निवासी देशराज कुरील को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने धर्म परिवर्तन कराने की बात स्वीकार की है। इसके पीछे अन्य किन लोगों का हाथ है, इस बारे में आरोपियों ने कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें