फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में चार आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर

Mon, 15 Feb 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने सोमवार को चार आईपीएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल कर दिया।
विज्ञापन


जारी आदेशों के तहत शाहजहांपुर के एसएसपी बबलू कुमार को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

जबकि आगरा के एसपी रेलवे के पद पर तैनात डॉ. मनोज कुमार को शाहजहांपुर का नया एसएसपी बनाया गया है।

कुछ दिनों पहले एटीएस के एसएसपी पद से हटाकर कासगंज का कप्तान बनाए गए उमेश कुमार श्रीवास्तव का यह स्थानांतरण आदेश रद्द कर दिया गया है।

वह पहले की तरह एसएसपी एटीएस के पद पर कार्य करते रहेंगे।

वहीं मुरादाबाद में क्षेत्रीय अभिसूचना के कप्तान सुनील कुमार सिंह को कासगंज का नया कप्तान बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें