फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में चार आईएएस अफसरों को प्रमोशन, सचिव बने

Wed, 09 Jan 2019 09:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2003 बैच के चार अधिकारियों को सुपरटाइम वेतनमान में प्रोन्नति देते हुए सचिव पदनाम प्रदान किया है। इन आईएएस अफसरों में अमृता सोनी, दिनेश चंद्र, भगेलू राम शास्त्री व सत्येंद्र कुमार सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन


नियुक्ति विभाग की ओर से बुधवार को जारी आदेश के अनुसार 2003 बैच के  इन आईएएस अफसरों को सुपरटाइम वेतनमान 37400-67000 रुपये तथा ग्रेड वेतन 10000 रुपये में प्रोन्नति दी गई है।

प्रोन्नत आईएएस अधिकारियों की शासन में तैनाती के मद्देनजर उनके वर्तमान विभाग में ही सचिव का पदनाम दे दिया गया है। अमृता सोनी मौजूदा समय विशेष सचिव ऊर्जा व निदेशक यूपीनेडा, दिनेश चंद्र विशेष सचिव कारागार तथा भगेलू राम शास्त्री व सत्येंद्र कुमार विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें