फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जिला अस्पताल समेत 15 मोहल्लों की चार घंटे गुल रही बिजली

Sat, 08 Jul 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के इंदिरा नगर विद्युत उपकेंद्र की जर्जर 33 केवी लाइन आए दिन फॉल्ट में रहती है। इसका खामियाजा शहर की 30 हजार आबादी को भुगताना पड़ रहा है। शुक्रवार को मामूली बारिश के दौरान आए फॉल्ट की वजह से चार घंटे बिजली गुल रही। इससे जिला अस्पताल समेत 15 मोहल्लों की बिजली गुल रही। जिला अस्पताल में जनरेटर चलाया गया। इससे रोगियों और तीमारदार को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई, लेकिन अन्य उपभोक्ताओं को गर्मी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

इंदिरा नगर विद्युत उपकेंद्र के जलकल फीडर से जिला अस्पताल को बिजली मिलती है। इसके अलावा आरडीए, आवास विकास, आनंद, फीरोज गांधी फीडर से साकेत नगर, मोहद्दीनपुर, आवास विकास, आरए कॉलोनी, कैनाल रोड, क्रांतिपुरी, वीरपाल सिंह कोठी समेत मोहल्लों के अलावा सरकारी विभाग विकास भवन, सदर तहसील, बचत भवन, कलेक्ट्रेट को बिजली मिलती है। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मामूली बूंदाबादी होने से 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे इन मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। इंदिरा नगर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन के तार जर्जर है। इस वजह से आए दिन कहीं न कहीं फॉल्ट बना रहता है। शाम करीब साढ़े सात बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, उपखंड अधिकारी गोराबाजार विशाल वर्मा ने बताया कि 33 केवी लाइन में फॉल्ट आया था। इसकी वजह से बिजली बंद थी। फॉल्ट ठीक करवाकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
इंदिरा नगर विद्युत उपकेंद्र को आचार्य द्विवेदी उपकेंद्र के लिए आई 33 केवी लाइन से जोडऩे के लिए नई लाइन का दो महीने पहले शुरू हुआ था, लेकिन अब तक केवल खंभे खड़े हो पाए है। करीब ३00 मीटर लंबी लाइन को बनाने में कार्यदायी एजेंसी को इतना समय बीत गया। यदि यह लाइन बनकर तैयार हो जाए, तो उपभोक्ताओं को राहत मिल जाए, लेकिन अभियंता इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें