फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंबेडकर जयंती पर बीबीएयू में चार दिन होंगे खास आयोजन

विज्ञापन
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में 11 से 14 अप्रैल के दाैरान डॉ. अंबेडकर जयंती और विश्वविद्यालय स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। शुक्रवार को प्रेसवार्ता के जरिये कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने बताया कि इन चार दिनों में राष्ट्रीय संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं होंगी। बीबीएयू एआई सेंटर, स्किल कोर्स और इनक्यूबेशन सेंटर के जरिये छात्रों को आगे बढ़ने के अवसर दे रहा है। कार्यक्रम में देश के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे। 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर संगोष्ठी में पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री डॉ. संजय पासवान मुख्य अतिथि रहेंगे। 12 अप्रैल को प्रो. सतीश चंद्र द्विवेदी मौजूद रहेंगे। 13 अप्रैल को पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और 14 अप्रैल को राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम कार्यक्रम में शामिल होंगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. केएल महावर ने बताया कि इस दौरान वाद-विवाद, निबंध और रंगोली प्रतियोगिताएं भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें