फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुलिस मुठभेड़ में चार गो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 11 Mar 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां-महराजगंज। एसओजी और पुलिस टीम ने चार गो तस्करों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बछरावां क्षेत्र में संरक्षित पशुओं की तस्करी हुई थी। केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश हो रही थी। मंगलवार रात सूचना मिली थी कि अघौरा बार्डर के पास गो तस्कर छिपे हैं।
विज्ञापन

इस सूचना पर एसओजी प्रभारी संजय कुमार सिंह, बछरावां कोतवाल नारायण कुशवाहा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के खैरहना निवासी मो. इमरान व शहर क्षेत्र के आजाद नगर निवासी सलीम को पकड़ लिया।
दोनों तस्करों के बाएं पैर में गोली लगी है। इलाज करानेे के बाद दोनों को जेल भेेज दिया गया।उधर, महराजगंज कोतवाली पुुलिस ने मुठभेड़ के दौरान लखनऊ जिले के बाजारखाला थाना क्षेत्र के मेंहदीगंज कर्बला रोड निवासी इमरान, सहादतगंज थाना क्षेत्र के बुनियाद बाग निवासी हिलाल को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें