यह जानकारी संजय गांधी पीजीआई के नेफ्रोलॉजी और रीनल ट्रांसप्लांटेशन विभाग के स्थापना दिवस पर कैडेवर डोनेशन पर हुई कार्यशाला में विभागाध्यक्ष डॉ. नारायन प्रसाद ने दी। बताया कि इसका प्रस्ताव जल्द शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सेंटर पूर्वांचल, पश्चिमांचल, अवध और बुंदेलखंड में बनाए जा सकते हैं। अस्पताल के ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ और समन्वयक अपने जोन के अस्पतालों के संपर्क में रहेंगे। अस्पताल में आने वाले ब्रेन डेड मरीज की सूचना मिलने पर वहां जाएंगे और मरीज के परिजनों की काउंसलिंग करेंगे। परिजनों के राजी होने पर वही डाक्टर अंगदान कराएंगे और जरूरत मंद में प्रत्यारोपित कराने में सहयोग करेंगे।