फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साहित्यकार अवधी हरि की चार पुस्तकों का विमोचन

Tue, 07 Oct 2025 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
साहित्यकार अवधी हरि की चार पुस्तकों का विमोचन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रसिद्ध आध्यात्मिक साहित्यकार डॉ. अवधी हरि की चार पुस्तकों का विमोचन सोमवार को उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के कार्यालय में हास्यकवि व सभा के प्रधान सर्वेश अस्थाना ने किया। डॉ. अवधी हरि ने तीन दर्जन से अधिक आध्यात्मिक पुस्तकों का भावानुवाद व रचना की है। सोमवार को उनकी कृतियों कण कण में भगवान (हनुमत दोहा चालीसा), गोविंद दामोदर स्त्रोत (कृष्ण पर आधारित), माता का उपहार (दुर्गा दोहा चालीसा) और राधा कृष्ण कटाक्ष स्त्रोत का विमोचन किया गया। डॉ. अवधी हरि ने कहा कि अभी रामचरित मानस पर कार्य चल रहा है। योगी योगेश शुक्ल के संयोजन में हुए आयोजन में सर्च फाउंडेशन के डायरेक्टर सुशील श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें