फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अलग-अलग हादसों में बाइक सवार चार घायल

Sat, 08 Jun 2024 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर/जमुनहा (श्रावस्ती)। सोनवा थाना क्षेत्र के खलीफतपुर चौगोई मार्ग के चौगोई चौराहे पर शुक्रवार को दो बाइक सवार आमने-सामने टकरा गए। जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा भेजा गया। वहीं अन्य घटना में बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम खलीफतपुर निवासी बड़कउ (30) व संजय (32) शुक्रवार सुबह बाइक से चौगोई चौराहे जा रहे थे। वहीं भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आजमबेग पुरवा निवासी सुकून बेग (22) भिनगा से रिसिया जा रहा था। चौगोई चौराहे पर दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे तीनों जख्मी हो गए। तीनों घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया गया। वहीं एक अन्य घटना में बहराइच जिले के थाना रुपईडीहा के मोहल्ला केवलपुर निवासी वीरेंद्र कुमार (28) शुक्रवार को मल्हीपुर आया था। दोपहर में वह बाइक से वापस लौट रहा था। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बालापुर रतहिया निवासी संतोष कुमार ट्रैक्टर से माल्ही चौराहा जा रहा था। चमारनपुरवा गांव के पास बाइक व ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। जिसमें वीरेंद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे मल्हीपुर सीएचसी से बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।


तीन दिन बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर
फोटो: 06
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला क्षेत्र के ग्राम कोटमुबारक के मजरा खड़खड़ा पुरवा में बुधवार चली तेज हवा के कारण ट्रांसफार्मर जल गया था। ग्रामीणों ने शिकायत विद्युत उपकेंद्र गिलौला में की। इसके बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। ऐसे में ग्रामीण शोभाराम, शत्रुहन, रामकरन, साहबदीन, जगदीश व रामलौटन आदि ने डीएम से ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें