फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या के मामले में चार आरोपी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के राधा ग्राम के निवासी कृष्ण गुप्ता (25) की हत्या के मामले में मड़ियांव पुलिस ने शुक्रवार देर रात चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। प्रेमिका के भाई ने तीन साथियों के साथ कृष्ण की हत्या की थी। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र के मुताबिक हिरासत में प्रेमिका का भाई मोनू यादव, शरीफ आमिर और राजा को लिया गया है। मामले में कृष्ण के भाई सूरज ने आरोपी मोनू के खिलाफ हत्या का मुकदमा मड़ियांव थाने में दर्ज कराया था। कृष्ण बुधवार को मड़ियांव के घैला गांव के मोड़ के पास मृत मिले थे। कृष्ण के भाई सूरज ने मोहल्ले में रहने वाली कृष्णा की प्रेमिका के भाई मोनू यादव पर हत्या का आरोप लगाते हुए मड़ियांव थाने में केस दर्ज कराया है। कृष्ण के मोनू यादव की बहन से प्रेम संबंध थे। मोनू इसका विरोध करता था। दो माह पूर्व इसी बात को लेकर मोनू और कृष्ण में झगड़ा भी हुआ था। फिर कुछ दिनों बाद दोनों में दोस्ती हो गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें