लखनऊ। नारी शिक्षा निकेतन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को चार दिवसीय संस्थापिका दिवस उत्सव शुरू हुआ। पद्मश्री मोना चंद्रावती गुप्ता के जन्मोत्सव पर आयोजित यह कार्यक्रम युवा संकल्प विकसित भारत थीम पर 15 अक्तूबर तक चलेगा। उत्सव में छात्राओं के लिए निबंध लेखन, स्वरचित कविता पाठ, नृत्य, गायन, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जुम्बा और फूड स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र हैं। प्रबंधक नीरज पाठक और प्राचार्या सुनीता कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस उत्सव का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ाना है। (माई सिटी रिपोर्टर)