लखनऊ। लखनऊ पूर्वी विधानसभा में विधायक ओपी श्रीवास्तव ने 2.11 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास किया। पंचवटी और महावीर नगर को नई सड़कों की सौगात मिली है। शुरुआत इस्माईलगंज द्वितीय वार्ड (पंचवटी कॉलोनी) से हुई, जहां 1.13 करोड़ की लागत से स्वीकृत पक्की व टिकाऊ सड़क का विधायक ने पार्षद प्रतिनिधि हरीश अवस्थी की उपस्थिति में शिलान्यास किया। विधायक ने बताया कि वर्षों से उपेक्षित गलियों में अब पक्की सड़क बनेगी। हनुमंत मार्केट के खंभे हटेंगे और अयोध्या रोड–रजत कॉलेज तक नई सड़क बनाई जाएगी।