राजधानी का जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट 18 साल का हो गया है। इस
मौके पर रविवार को समारोह का आयोजन किया गया।
कार्पोरेशन बैंक के
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बीके श्रीवास्तव ने कहा कि कृषि भारतीय
अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है।
इस क्षेत्र में अवसरों व धन की वृद्धि के
बिना अर्थव्यवस्था में सुधार संभव नहीं।
समारोह में संस्थान के डायरेक्टर
प्रो. एसआर मुसन्ना भी मौजूद रहे। इस अवसर पर संस्थान के छात्र रोहित
रस्तोगी, अंशुल शर्मा, निशु अग्रवाल, हरनीत कौर, नेहा झा एवं यग्या पंत को
सम्मानित किया गया।