फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: अजीत सिंह हत्याकांड के आरोपी पूर्व सांसद संजय सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, जमानत मिली

Sat, 21 Jan 2023 05:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पूर्व सांसद व बाहुबली धनंजय सिंह ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उन्हें कुछ देर बाद 25 हजार रुपये के बांड पर जमानत मिल गई।
 
विज्ञापन
पूर्व सांसद व बाहुबली धनंजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपी रहे पूर्व सांसद व बाहुबली धनंजय सिंह ने शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। हालांकि, उन्हें जमानत मिल गई है।

विज्ञापन


धनंजय सिंह को 25-25 हजार के दो पर्सनल बांड पर जमानत दी गई है। इस दौरान उसके कई समर्थक और वकील मौजूद रहे।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की लखनऊ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। धनंजय पर हत्यारों की मदद करने का आरोप था।

अजीत सिंह हत्याकांड मामले में धनंजय सिंह को कोर्ट भगोड़ा भी घोषित कर चुकी है।

ये था पूरा मामला
राजधानी लखनऊ में विभूति खंड स्थित कठौता चौराहे पर छह जनवरी 2021  को शाम 8.30 बजे ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर अजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी। इसमें उसका साथी मोहर सिंह और एक राहगीर आकाश यादव भी घायल हुआ था।
विज्ञापन


मोहर सिंह की तहरीर पर आजमगढ़ के अखंड सिंह व कुंटू सिंह, शूटर गिरधारी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। बाद में जांच के दौरान 11 और आरोपी बनाए। इनमें पूर्व सांसद धनंजय सिंह, उनका करीबी विपुल सिंह और शूटर रवि यादव शामिल था जबकि इस हत्याकांड के मुख्य शूटर गिरधारी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें