फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: पूर्व विधायक व माफिया विजय मिश्रा का सुशांत गोल्फ सिटी स्थित 11.55 करोड़ रुपये का विला कुर्क

Sun, 04 Dec 2022 06:46 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पूर्व विधायक व माफिया विजय मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उनके सुरियावां व सुशांत गोल्फ सिटी स्थित करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली।
विज्ञापन
कुर्की की कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही से सपा के पूर्व विधायक व माफिया विजय मिश्रा की सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में 11.55 करोड़ की संपत्ति पुलिस ने कुर्क कर दी है। रविवार सुबह भदोही के सुरियांवा व लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में गिरोहबंद व समाज विरोधी धारा 14(1) के तहत कार्रवाई की गई है। यह संपत्ति पूर्व विधायक विजय मिश्रा की बहू रूपा मिश्रा के नाम से दर्ज है।

विज्ञापन





प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी शैलेंद्र गिरी के मुताबिक भदोही के सुरियावां पुलिस ने शनिवार को सूचना दी थी। जिसमें भदोही के पूर्व विधायक व माफिया विजय मिश्रा की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की बात कही गई थी। रविवार सुबह भदोही के सुरियांवा निरीक्षक राकेश सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। इसके बाद सूचना नायब तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव को दी गई। प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम सुशांत गोल्फ सिटी के रिशिता मलबरी स्थित पूर्व विधायक के आवास पर पहुंची। यह संपत्ति उनके बेटे विष्णु मिश्रा की पत्नी रूपा मिश्रा के नाम से दर्ज है। विष्णु मिश्रा माफिया विजय मिश्रा गिरोह का सक्रिय सदस्य है। पुलिस टीम ने आवास पर लकड़ी की फंटियां लगाकार सीलबंदी की कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस ने वहां पर इस कार्रवाई की सूचना डुगडुगी पिटवाकर लोगों को दी।

ये भी पढ़ें - 50 हजार करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार, कल से शुरू होगा विधानसभा सत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रियल एस्टेट में 7.3 लाख करोड़ की निवेश योजना तैयार, बनाए जाएंगे 64 लाख घर


माफिया विधायक पर दर्ज है 83 मुकदमें
पुलिस के मुताबिक सपा के पूर्व विधायक व माफिया विजय मिश्रा वर्तमान में जेल में बंद है। उनके खिलाफ भदोही व आसपास के जिलों में हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार, मारपीट, संपत्ति हड़पने, धोखाधड़ी, रंगदारी सहित कई अपराधों में कुल 83 मुकदमें दर्ज हैं। उनके खिलाफ स्थानीय पुलिस गैंगस्टर व गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक माफिया विजय मिश्रा ने अपराध के जरिए सैकड़ों करोड़ की संपत्ति खड़ी की। प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा पूरे प्रदेश में उनकी संपत्ति को चिह्नित किया जा रहा है ताकि उन्हें जब्त किया जा सके। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें