फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ससुराल पहुंचे पूर्व विधायक ने किया जमकर बवाल, गिरफ्तार

Sun, 20 Aug 2023 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बांदा के तिंदवारी से पूर्व विधायक बृजेश कुमार प्रजापति ने शुक्रवार रात पीजीआई इलाके में ससुराल पहुंचकर जमकर बवाल किया।
विज्ञापन

पुलिस ने उनको गिरफ्तार करते हुए शांतिभंग के तहत कार्रवाई की। बाद में मजिस्ट्रेट ने उनको जमानत दे दी। शनिवार को पूर्व विधायक की पत्नी ने उनके खिलाफ पीजीआई थाने में दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का केस दर्ज कराया है।
पीजीआई के कुंहारमंडी निवासी शालिनी प्रजापति की शादी सपा नेता बृजेश कुमार प्रजापति से हुई है। शालिनी के मुताबिक, पति नशेबाजी के चलते आए दिन प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

आजिज आकर वह बच्चों के साथ मायके आकर रहने लगी। शुक्रवार रात करीब 12 बजे शालिनी घर पर थीं। इस बीच गेट में कुछ टकराने की आवाज सुनाई पड़ी।
शालिनी व उसके मायके वाले कमरे से निकले तो देखा कि कार में बृजेश प्रजापति बैठे थे। उन्होंने ही कार से गेट पर टक्कर मारी थी।
आरोप है कि इसके बाद बृजेश कुमार ने घर में तोड़फोड़ की और शालिनी को मारने का प्रयास किया। पत्नी और उसके मायके वालों को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया।
विज्ञापन

शालिनी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीजीआई पुलिस से पूर्व विधायक उलझ गए। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उनको पकड़ लिया और थाने ले जाकर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की।
बाद में मजिस्ट्रेट ने उनको जमानत दे दी। एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें