फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व अजय राय ने चढ़ाई चादर

विज्ञापन
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व अजय राय ने चढ़ाई चादर
विज्ञापन
लखनऊ। हजरत ख्वाजा मुहम्मद नबी रजा शाह दादा मियां का पांच रोजा 119वां सालाना उर्स मंगलवार को कुल शरीफ और विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। सुबह छह बजे आस्ताने पर कुरआनख्वानी और दुआए खैर हुईं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। उर्स के दूसरे और आखिरी कुल शरीफ में बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे। दरगाह शेखुल आलम के सज्जादानशीन नैयर मियां ने भी शिरकत कर मजार शरीफ पर फूल पेश किए। सुबह 11 बजे पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय और पूर्व सदस्य विधान परिषद क्रांति सिंह ने दरगाह पर चादर चढ़ाई। शाम छह बजे दरगाह शरीफ का गुस्ल हुआ और संदल शरीफ पेश किया गया। समापन पर कौमी एकजुटता के उनवान पर ऑल इंडिया गैर तरही मुशायरा व कवि सम्मेलन भी आयोजित हुआ।

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व अजय राय ने चढ़ाई चादर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें