पूर्व सूचना निदेशकों का हुआ सम्मान
लखनऊ। रिटायर्ड इंफार्मेशन जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सूचना विभाग के ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह हुआ। पूर्व सूचना निदेशकों रोहित नंदन को अशोक प्रियदर्शी स्मृति सूचना सम्मान और अनूप चंद्र पांडेय को उमेश कुमार सिंह चौहान स्मृति सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राघवेंद्र कुमार रहे। एसोसिएशन की पत्रिका रिजवा का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विभाग में योगदान के लिए विजय राय, राजगोपाल सिंह वर्मा, हामिद अली खां, ज्ञानवती, फौज़दार माली, दिनेश सहगल, अशोक कुमार शर्मा समेत कई पूर्व अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।