फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार पर अखिलेश का तंज: बस को धक्का लगाने का वीडियो किया ट्वीट, कहा-रुक गया डबल इंजन का चक्का, लगाओ धक्का

Thu, 16 Mar 2023 10:41 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

ट्वीट में पूर्व सीएम ने लिखा- 'रुक गया डबल इंजन का चक्का...जोर से लगाओ धक्का'। उन्होंने लिखा कि मान्यवर कुछ धन उत्तर प्रदेश को भी दे दीजिए तो सवारियों को धक्का न देना पड़े।
विज्ञापन
बस को धक्का देते लोग - फोटो : Twitter/@yadavakhilesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रायबरेली डिपो में अनुबंधित बस को धकेलकर स्टार्ट करने के वीडियो को ट्वीट कर प्रदेश सरकार पर तंज कसा है। ट्वीट में पूर्व सीएम ने लिखा- 'रुक गया डबल इंजन का चक्का...जोर से लगाओ धक्का'। उन्होंने लिखा कि मान्यवर कुछ धन उत्तर प्रदेश को भी दे दीजिए तो सवारियों को धक्का न देना पड़े। भाजपा सरकार शायद इसी प्रकार की बस पर सवार है। तभी तो विकास का पहिया रुका हुआ है। 

विज्ञापन

कानपुर मार्ग पर जा रही बस को लेकर पूर्व सीएम के ट्वीट के बाद परिवहन निगम के अफसर हरकत में आए। पड़ताल के बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केसरवानी ने अनुबंधित बस के संचालक प्रवीण कुमार दुबे की लापरवाही उजागर होने पर बस (यूपी 33 एटी 4039) का संचालन रोक दिया। संविदा परिचालक जितेंद्र कुमार को काम देने पर रोक लगा दी है। मामले में बस संचालक से जवाब मांगा जाएगा। 
विज्ञापन

जांच में बस संचालक की लापरवाही मिली 
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने अनुबंधित बस को धकेलकर स्टार्ट कराने के मामले की जांच कराई तो प्रथम दृष्टया जांच में बस संचालक प्रवीण कुमार दुबे की लापरवाही उजागर हुई। जांच में पता चला कि अनफिट बस डिपो भेज दी गई। इसी कारण रास्ते में बस का सेल्फ खराब हो गया। रास्ते में बस बंद हो गई। यात्रियों ने धक्का लगाया तो बस स्टार्ट हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें