फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RKS BHADAURIA : पूर्व वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के मुख्य नोडल अधिकारी नियुक्त

Thu, 29 Sep 2022 08:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भारतीय वायु सेना के पूर्व एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया को परम विशिष्ट सेवा पदक तथा अति विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
आरकेएस भदौरिया RKS BHADAURIA - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया को उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का मुख्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। मूलत: आगरा निवासी भदौरिया एयर चीफ मार्शल के पद से बीते वर्ष 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हुए थे। करीब तीस वर्ष तक वह वायुसेना में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और वायुसेना मेडल से भी नवाजा गया। प्रदेश सरकार का डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को विकसित करने पर फोकस है। कॉरिडोर का अलीगढ़ नोड सबसे सफल रहा है जबकि लखनऊ, कानपुर, झांसी और आगरा नोड में बहुत काम शेष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें