फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हस्तशिल्प से परिचित हुए विदेशी प्रतिनिधि

Tue, 04 Nov 2025 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हस्तशिल्प से परिचित हुए विदेशी प्रतिनिधि
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश डिजाइन एवं शोध संस्थान परिसर में रविवार को केंद्रीय एवं दक्षिणी अमेरिकी देशों व कैरिबियन द्वीप समूहों के करीब 47 विदेशी प्रतिनिधियों ने भ्रमण किया। संस्थान की ओर से लगाई गई पारंपरिक कला एवं हस्तशिल्प पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी में हस्तशिल्पकारों की ओर से बोन कार्निंग, जरी-जरदोजी, चिकनकारी, बाटिक प्रिंटिंग, ब्लॉक प्रिंटिंग, टेराकोटा एवं लोक कलाओं का प्रदर्शन किया गया। विदेशी प्रतिनिधियों ने कहा कि भारत की पारंपरिक कला और हस्तशिल्प विश्व स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। संस्थान की अध्यक्ष क्षिप्रा शुक्ला ने कहा कि इस पहल से उत्तर प्रदेश के पारंपरिक हस्तशिल्प को वैश्विक पहचान दिलाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें