फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 50 साल से अधिक उम्र वालों को मिलेगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति, स्क्रीनिंग के लिए तैयार होगी सूची

Thu, 08 Feb 2024 12:34 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ऊर्जा विभाग में 50 साल से अधिक की उम्र वालों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कमेटी का जल्द ही गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊर्जा विभाग में कार्यरत 50 साल से अधिक उम्र वाले कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की तैयारी है। पावर काॅरपोरेशन ने सभी विद्युत वितरण निगमों को कर्मचारियों की स्क्रीनिंग करने और सूची तैयार करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


निर्देश में कहा गया है कि कार्यक्षेत्र के 50 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मियों की स्क्रीनिंग के लिए जल्द से जल्द कमेटी का गठन कर लिया जाए। कमेटी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी की स्वास्थ्य स्थिति, उसके कामकाज की स्थिति, कार्यक्षमता का मूल्यांकन करेगी। फिर पूरा विवरण काॅरपोरेशन प्रबंधन को भेजेगी।

सूत्रों के मुताबिक स्क्रीनिंग के आधार पर करीब 50 से ज्यादा मुख्य और अधीक्षण अभियंता अनिवार्य सेवानिवृत्ति के दायरे में आ सकते हैं। स्क्रीनिंग का आदेश जारी होने के बाद अभियंताओं एवं अन्य कर्मियों में हलचल मची हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें