फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद घटों के लिए कैसरबाग कोतवाली बनी थाना अकबरपुर

Tue, 19 Feb 2019 01:13 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
थाना कैसरबाग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजधानी की कैसरबाग कोतवाली को सोमवार दोपहर थाना अकबरपुर बना दिया गया। मुख्यद्वार और कार्यालय पर थाना अकबरपुर के साइनबोर्ड लगते देख भीड़ एकत्र होने लगी। लोग असमंजस में थे। कार्यालय में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की कुर्सी पर वर्दीधारी युवा उपनिरीक्षक से इलाके के लोग ही नहीं पुलिसकर्मी भी अपरिचित थे। इस बीच कोतवाली परिसर में कैमरा और लाइट्स लगाई जाने लगीं। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने खुलासा किया कि एक सीरियल की शूटिंग के लिए कैसरबाग कोतवाली को चंद घंटों के लिए थाना अकबरपुर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें