लखनऊ। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि में शैक्षिक सत्र जुलाई 2020 -21 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी. डिप्लोमा, प्रमाण-पत्र एवं जागरूकता कार्यक्रमों के साथ ही कोविड 19 पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश दिए जाएंगे। सभी पाठ्यक्रम दूरस्थ शिक्षा प्रणाली पर आधारित हैं। इनमें दाखिले के बाद नियमित क्लास के बजाय साप्ताहिक काउंसलिंग होती है। क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. नीराजंलि ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। सत्र जुलाई- 2020-21 की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रदेश के सभी अध्ययन केंद्रों एवं 12 क्षेत्रीय केन्द्रों प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, बरेली, कानपुर, गोरखपुर, आगरा, अयोध्या, मेरठ, झांसी, आजमगढ़ तथा गाजियाबाद में एक साथ शुरू है। प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट www.uprtou.ac.in पर ऑनलाइन एडमिशन लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।