फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन पर खुले फूड आउटलेट, डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यात्रियों के लिए मेट्रो यात्रा के अनुभव को और अधिक सुखद बनाने के लिए कदम उठा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन पर दो फूड आउटलेट ‘द हंग्री स्क्विरल’ और ‘टैन्जरीन’ की शुरुआत हुई, जिसका उद्घाटन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया। एमडी सुशील कुमार ने बताया कि लखनऊ मेट्रो एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया तक ऑपरेट होता है। स्टेशनों पर लोकप्रिय ब्रांडों के करीब 50 फूड आउटलेट पहले से संचालित हो रहे हैं और अब दो नए प्रतिष्ठान भी इसमें जुड़ गए हैं। यूपीएमआरसी का प्रदर्शन अन्य टियर–2 शहरों की मेट्रो से लगभग 95% बेहतर है। यह उसकी वित्तीय मजबूती और अच्छी प्रबंधन क्षमता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें