फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवंटियों ने पक्ष रखने के लिए एनसीएलटी में दायर की अपील

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अंसल के आवंटियों ने पक्ष रखने के लिए एनसीएलटी में अपील दायर की है। मामले में सुप्रीम कोर्ट में बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई थी, जिसमें कोर्ट ने फाइनेंस कंपनी आईएलएंडएफएस की याचिका खारिज कर दी थी। इसमें राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के सात जनवरी के आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई थी। इस निर्णय से सुशांत गोल्फ सिटी सहित पांच हजार आवंटियों को लाभ मिला। शनिवार को आवंटियों ने एनसीएलटी में पक्ष रखने के लिए अपील दायर की है। अंसल के खिलाफ वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, बलिया व एनसीआर में पीड़ितों ने एफआईआर कराई है। आवंटियों ने एनसीएलटी में कहा कि उनका पक्ष नहीं सुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें