फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गौतम बुद्धा पार्क में सामूहिक बुद्ध वंदना में जुटे अनुयायी

विज्ञापन
गौतम बुद्धा पार्क में सामूहिक बुद्ध वंदना में जुटे अनुयायी
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरा नगर विकास सुधार समिति और अंश फाउंडेशन के तत्वावधान में सेक्टर-10 स्थित गौतम बुद्धा पार्क में बुद्ध पूर्णिमा पर कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि, लोकपाल डॉ. आरआर जैसवार ने भगवान बुद्ध का पंचशील पाठ पढ़ाया। विशिष्ट अतिथि पार्षद मुकेश सिंह चौहान, कमांडेंट बीके सिंह और अन्य गणमान्य लोगों ने दीपदान किया। वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के बताए शांति और करुणा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में भोजपुरी गायिका संजू सिंह और अंगद ओझा ने प्रस्तुतियां दीं। अंत में प्रसाद स्वरूप खीर बांटी गई। समिति के अध्यक्ष राम बिलास सिंह यादव, महासचिव तीरथ राम चंद्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें