फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वियतनाम से आए अनुयायियों ने की बुद्ध की आराधना

Wed, 23 Oct 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती बुधवार को बौद्ध अनुयायियों से गुलजार रही। वियतनाम से आए 48 सदस्यीय दल ने आनंद बोधि पर विधिविधान से विशेष पूजा की। इस दौरान अनुयायियों ने भिक्षु श्रद्धा लोक भंवरानंद के नेतृत्व में अपने देश के पारंपरिक रीति रिवाज से बुद्ध की आराधना भी की। भिक्षु भंवरानंद ने कहा कि साधारण आदमी वासना से वशीभूत होकर बोलता है, जबकि बुद्धिमान पुरुष करुणा से बोलते हैं। जब कभी कोई वाणी के पार चला गया, उसकी वाणी शास्त्र हो जाती है। उससे वेदों का पुनर्जन्म होने लगता है। पूजन के बाद उपासकों ने शिवली स्तूप, कौशांबी कुटी, गंध कुटी, सभामंडप, सूर्य कुंड, अंगुलिमाल स्तूप, पूर्वाराम विहार आदि का भ्रमण कर इसकी ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें