फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर : जीरो विजिबिलिटी ने बिगाड़ा विमानों, ट्रेनों का संचालन, 80 बसें कैंसिल, दो उड़ानें निरस्त

Thu, 12 Jan 2023 01:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

दरअसल, कोहरे के कारण विमानों, ट्रेनों व बसों का संचालन सुधर नहीं पा रहा है। बुधवार को भी अमौसी एयरपोर्ट पर घंटों देरी से विमान पहुंचे, जबकि चारबाग, लखनऊ जंक्शन, गोमतीनगर सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों से आने वाले यात्रियों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कोहरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे के चलते दृश्यता शून्य होने से सुबह जहां अमौसी एयरपोर्ट विमानों की लैंडिंग में मुश्किलें पेश आ रही हैं। वहीं कम दृश्यता केचलते ट्रेनों की स्पीड पचास प्रतिशत तक कम कर दी गई है। इतना ही नहीं कोहरे की वजह से ही रात में चलने वाली 80 बसों को कैंसिल कर दिया गया।

विज्ञापन


दरअसल, कोहरे के कारण विमानों, ट्रेनों व बसों का संचालन सुधर नहीं पा रहा है। बुधवार को भी अमौसी एयरपोर्ट पर घंटों देरी से विमान पहुंचे, जबकि चारबाग, लखनऊ जंक्शन, गोमतीनगर सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों से आने वाले यात्रियों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। 

चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो एयरलाइन की उड़ान 6ई-6232 तथा मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-5205 कैंसिल कर दी गईं। ऐसे ही इंडिगो की इंदौर से लखनऊ आने वाली फ्लाइट 6ई-7127 सवा दो घंटे देरी से लैंड हो सकी।
विज्ञापन


लखनऊ से मुम्बई जाने वाली फ्लाइट क्यूपी-1122 ढाई घंटे देरी की शिकार हुई। ऐसे ही इंडिगो की पुणे से लखनऊ की फ्लाइट 6ई-338 सवा दो घंटे, इंडिगो की शारजाह से लखनऊ की उड़ान 6ई-1412 ढाई घंटे, मुम्बई से लखनऊ आने वाली गोएयर की जी8-397 डेढ़ घंटे, गोएयर की लखनऊ मुम्बई उड़ान जी-8396 पौने दो घंटे, मुम्बई लखनऊ गोएयर फ्लाइट जी8-306 सवा एक घंटे, गोएयर की लखनऊ मुम्बई फ्लाइट जी8-307 डेढ़ घंटे, लखनऊ से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की 6ई-104 एक घंटे, मस्कट से लखनऊ आने वाली ओवी-795 पैंतालीस मिनट, इंडिगो की कोलकाता से अमौसी आने वाली 6ई-811 चालीस मिनट तथा इंडिगो की जयपुर लखनऊ फ्लाइट 6ई-7319 आधे घंटे लेट रही।

कोहरे में सरकती रहीं ट्रेनें, स्पीड हुई हाफ
जिन मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को सौ से 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जाता था, वे कोहरे में महज 60 किमी की रफ्तार पर रेंग रही हैं। वहीं पैसेंजर ट्रेनों को 80-90 की जगह 20-25 किमी की रफ्तार पर चलाया जा रहा है। बुधवार को भठिंडा से गोरखपुर जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस 13 घंटे देरी से पहुंची।

जयनगर अमृतसर स्पेशल 11 घंटे, चंपारण हमसफर एक्सप्रेस 9.15 घंटे, सरयू यमुना एक्सप्रेस 7.30 घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस 4.15 घंटे, भोपाल प्रतापगढ़ एक्सप्रेस तीन घंटे, त्रिवेणी एक्सप्रेस चार घंटे, गंगा सतलज एक्सप्रेस तीन घंटे, कोटा पटना एक्सप्रेस आठ घंटे, जम्मूतवी भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, गंगा सतलज एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल पांच घंटे, दून एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस व हिमगिरी तीन-तीन घंटे देरी से पहुंची।

कोहरे के कारण 80 बसें कैंसिल
कोहरे में बसों का संचालन नहीं किया जाएगा, ऐसा आदेश आने के बाद रात्रिकालीन बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। परिवहन निगम लखनऊ परिक्षेत्र केअंतर्गत आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग सहित परिक्षेत्र के अन्य बस अड्डों से रात में चलने वाली तकरीबन 80 बसों को कोहरे की वजह से बीती रात निरस्त कर दिया गया। इससे यात्रियों के लिए असुविधाएं हुईं। बसों के निरस्त होने से डग्गामार बस संचालकों को लाभ हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें